ईडी के निशाने पर कांग्रेसी, विधायक अम्बा प्रसाद के 17 ठिकानों पर पड़ा छापा

डेस्क | फल्गु टाइम्स

हजारीबाग/रांची: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले ईडी ने झारखंड में कई स्थानों में ताबड़तोड़ छापामारी अभियान चला रही है। इस बार ईडी के निशाने पर कांग्रेसी नेता हैं। आज अहले सुबह से ही झारखंड की राजधानी रांची, हजारीबाग और बड़का गांव में एक साथ रेड की गई है।

यह रेड बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के कई ठिकानों व उनके करीबियों के घरों में की जा रही है। बड़का गांव विधायक अंबा प्रसाद राज्य के पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव व पूर्व विधायक निर्मला देवी की बेटी हैं। ईडी की टीम रांची के धुर्वा इलाके में विधायक के आवास सहित हजारीबाग के हुडहुडू आवासीय ठिकाने सहित विधायक के बड़का गांव स्थित आवास में छापामारी कर रही है।

एक अंचलाधिकारी के ठिकाने पर भी ईडी का रेट पड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि विधायक के अलावा उनके करीबी जो कोयला और अन्य व्यवसाय में है उनके आवासों में भी छापेमारी की जा रही है।

जिन-जिन स्थानों में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है वहां सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। हालांकि विधायक समर्थक इसे केंद्र सरकार की साजिश बता रहे हैं और इसे लोकसभा चुनाव से जोड़ा जा रहा है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp
error: Content is protected !!