चतरा, 17 सितंबर | चतरा उपायुक्त कीर्ति श्री जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पत्थलगड़ा के मोरशेरवा पहाड़ी पहुंची। पहाड़ी स्थित माता अष्टभुजी मंदिर और बाबा विश्वकर्मा मंदिर में मत्था टेका। उन्होंने क्षेत्र की शांति और खुशहाली की कामना की। यहां पहुंचने पर जिला परिषद सदस्य राम सेवक दांगी, नावाडीह मुखिया कंचन देवी, मुख्रिया संघ अध्यक्ष महेश दांगी, मेघन दांगी, मंदिर मंदिर प्रबंधन समिति के रमेश ठाकुर समेत अन्य ने उपायुक्त का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।

उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस मौके पर नावाडीह मुखिया ने उपायुक्त को यहां सड़क, गार्डवाल व अन्य समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। उपायुक्त ने कहा कि जल्द ही एक टीम यहां आकर वस्तु स्थिति का जायजा लेगी। पहाड़ी में उपायुक्त ने पूजा अर्चना भी की।

इस मौके पर प्रखंड विकास अधिकारी सह अंचलाधिकारी उदल राम, थाना प्रभारी राकेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
—————