अपनी मांगों को लेकर झारखण्ड दांगी कुशवाहा महासभा राजभवन पर देगी एक दिवसीय महाधरना

पत्थलगडा (चतरा): झारखण्ड कुशवाहा महासभा जिला चतरा द्वारा महाघरना की तैयारी को लेकर पत्थलगडा में बैठक की। समाज के प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो, महासचिव सत्यदेव प्रसाद वर्मा, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य नरेश वर्मा, संगठन सचिव बटेश्वर प्रसाद मेहता, कोर समिति सदस्य देव चरण दांगी, प्रशिक्षण प्रमुख संजय शान, युवा प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन कुमार, जिला अध्यक्ष केदार दांगी, पत्थलगडा जिला परिषद सदस्य राम सेवक दांगी, गिद्धौर मुखिया निर्मला देवी, सिंघानी मुखिया राधिका देवी, कुशवाहा महिला जिलाध्यक्ष चिंता देवी, सुनिता देवी ने तथागत बुद्ध के चित्र पर पुष्पांजलि कर कार्यक्रम की शुरूआत की। अतिथियों का स्वागत माला और बुके देकर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो ने कहा कि झारखण्ड सरकार पिछड़ा वर्ग आयोग को स्वतंत्र रूप से अस्तित्व प्रदान करने, कुशवाहा समाज के सभी उपजातियों को बीसी 1 में शामिल करने, विस्थापन नीति बनाकर लागु करने, विस्थापित क्षेत्र को पंचायती राज्य का दर्जा देने, पिछडों का आरक्षण 36 प्रतिशत करने, कृषि को उद्योग का दर्जा देने, महिला विश्वविद्यालय का नाम माता सावित्रीबाई फुले के नाम करने की मांगों को लेकर राजभवन पर महाधरना अक्टूबर माह में देगी। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य नरेश वर्मा ने कहा कि झारखण्ड सरकार ने पिछड़ा के हक अधिकार, हिस्सेदारी, स्वाभिमान और आरक्षण की रक्षा करने के लिए कृत संकल्पित है। सभा को संबोधित करते हुए संगठन महासचिव सत्यदेव प्रसाद वर्मा ने कहा कि संगठन अपनी मांगों को लेकर झारखंड के सभी जिलों में तैयारी बैठक कर रहे हैं। इसमें भारी संख्या में लोग भाग लेंगें। महासभा के संगठन सचिव बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि किसानों के लिए सरकार को विशेष पैकेज देने की जरूरत है। महासभा के कोर समिति सदस्य देव चरण दांगी ने कहा कि आरक्षण और अधिकार भीख में नहीं, लड़कर मिलता है और हमें पिछड़े के हक अधिकार के लिए अगुवाई करने की जरूरत है। बैठक को संबोधित करते हुए युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अर्जुन कुमार ने कहा कि सदस्यता अभियान में तेजी लाने तथा संगठन विस्तार पंचायत तक करने की जरूरत है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष केदार दांगी व संचालन महासचिव हिरेन्द्र कुमार ने की। सभा को बोकारो जिला के सुनील गांधी, रामगढ़ जिला अध्यक्ष चतुर्भुज कश्यप, लातेहार जिला अध्यक्ष भुषण कुशवाहा, कार्यकारणी सदस्य अशोक दांगी, कृष्ण दांगी, विनय दांगी, राजेन्द्र दांगी, रंजना वर्मा, प्रोफेसर श्याम सुंदर प्रसाद, लक्ष्मण कुशवाहा, राम लखन दांगी, दिनेश दांगी, अशोक वर्मा, महावीर दांगी, जगेशर महतो, गोपाल महतो, इन्द्रदेव दांगी, विजय दांगी, सुधीर कुमार, महादेव दांगी, तुलेश्वर दांगी, देवनारायण दांगी, अनिल भारती, विनोद दांगी, अरुण दांगी, तुलसी दांगी व अन्य ने भी विचार रखे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp
error: Content is protected !!