चतरा (झारखंड): भारतीय जनता पार्टी चतरा के जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता के पिताजी रघुबीर सिंह भोक्ता नहीं रहे। आज संध्या में उन्होंने अंतिम सांस ली। 85 वर्षीय भोगता चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड के तिलैया गांव के निवासी थे। दिवंगत चतरा विधानसभा के दो बार विधायक रहे महेंद्र सिंह भोगता के बड़े भाई थे। सिमरिया और चतरा के विधायक रह चुके जयप्रकाश सिंह भोगता इनके भतीजा हैं। इनके तीन पुत्र और दो पुत्रिया हैं। दिवंगत के पुत्र रामदेव सिंह भोक्ता खबर भोगता समाज के केंद्रीय नेता और भाजपा के जिला अध्यक्ष हैं। उनके उनके निधन की खबर सुनकर आसपास के गांवों में शोक की लहर है। भाजपा परिवार ने गहरा शोक जताया है। भाजपा नेता व युवा समाजसेवी पत्थलगडा के दुंबी निवासी सुनिल सिंह ने गहरा शोक जताया है।

उन्होंने कहा कि रघुबीर सिंह भोगता समाज के धरोहर थे। वे सामाजिक गतिविधियों व राजनीति के क्षेत्र में गहरी पैठ बनाई थी। उनके अथक मेहनत और दूरदर्शी सोच के कारण उनके परिवार में भाई और भतीजा सिमरिया और चतरा विधानसभा में चार टर्म प्रतिनिधित्व किये। उनके निधन की खबर सुनकर उनकी पैतृक आवास में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शोक संवेदना देने के लिए तांता लग गया। कल पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कार्यक्रम है। उनके बहनोई और भोगता खरवार समाज के केंद्रीय नेता जगदीश सिंह भोगता का भी आज ही निधन हो गया।