खेल और शहीदों के नाम पर अब नहीं होगी राजनीति, सामूहिक रूप से होगा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

चतरा से संतन कुमार की रिपोर्ट:

पत्थलगडा प्रखंड मुख्यालय के बाजारटांड में खेल के विकास और प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर बैठक हुई। बैठक में प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधि, गणमान्य, प्रबुद्ध, खेल प्रेमी व शहीद जय मंगल पांडे नादिर अली मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य राम सेवक दांगी व संचालन पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने की। बैठक में प्रखंड में खेल गतिविधियों को लेकर उपस्थित लोगों ने अपने विचार रखे और यहां भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट कराने का निर्णय लिया। शहीदों के नाम पर पत्थलगडा की धरती में लगातार पांचवें साल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। स्थानीय खिलाड़ियों समेत बाहर के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। पुराने खेल कमेटी से अब तक का आय-व्यय का हिसाब मांगा गया। कमेटी के अध्यक्ष महफूज रहमान ने हिसाब नहीं दिया। पुराने कमेटी को सर्वसम्मति से भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। साथ ही निर्णय हुआ की पुरानी कमेटी के द्वारा कराया गया टूर्नामेंट का हिसाब भी अध्यक्ष के द्वारा ही किया जाएगा। वे बकाया लेनदेन के लिए जिम्मेदार होंगे। खेल को प्रगति देने के लिए प्रखंड स्तर पर खेल संगठन का गठन करने पर भी सहमति बनी। प्रखंड स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन को लेकर कमेटी का गठन किया गया।

सर्वसम्मति से अध्यक्ष प्रमोद कुमार कुशवाहा, उपाध्यक्ष बरवाडीह मुखिया संदीप कुमार सुमन, सिंघानी मुखिया राधिका देवी, नावाडीह पूर्व मुखिया मेघन दांगी, नोनगांव मुखिया कुमारी संगीता सिन्हा, मेराल मुखिया नीतू देवी, सचिव दिनेश्वर भुईंया, सहसचिव चंद्रमणि यादव, सहसचिव आशीष कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष अम्बिका यादव, प्रवक्ता लेखराज टाइगर व चेतन पाण्डेय का मनोनयन किया गया।
संरक्षक मण्डली में जिप सदस्य रामसेवक दांगी, प्रमुख मनीषा कुमारी, सांसद प्रतिनिधि आशीष कुमार, पूर्व मुखिया श्री राजेंद्र प्रसाद, अनिल दांगी, कृष्ण कुमार वर्मा, गंदौरी राम दांगी, राधा गोपाल दांगी, मुलेश्वर दांगी, बैजनाथ यादव, रामचंद्र दांगी, हरीश दांगी, संदीप कुमार सिंह, विमल कुमार सिंह, सतीश कुमार, बिरोचन गिरी, अमित कुमार तिवारी, ओमप्रकाश अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, गिरधारी राणा सहित सभी पत्रकारगण, प्रमुख मनीषा कुमारी, उप प्रमुख संगीता देवी, ध्रुपाल प्रसाद, राजेश दांगी, अनिल दांगी, मीना कुमारी, सुनैना कच्छप व सभी पंचायत समिति सदस्य, राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्ष सतीश कुमार दांगी, सुधीर कुमार, रामजीत दांगी, लक्ष्मी साव, 20 सूत्री समिति के विकास यादव व जीतेंद्र दांगी को शामिल किया गया है।


मंच प्रभारी बीरबल दांगी, बासुदेव दांगी व तिलेश्वर राणा को बनाया गया। टूर्नामेंट आयोजन समिति के संयोजक राम सेवक दांगी व सह संयोजक पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद बनाये गये।
कार्यकारिणी सदस्य में विनय कुमार, प्रकाश राणा, संजय दांगी, बबलू कुमार कुशवाहा, प्रकाश राम, उदय अग्रवाल, सुधीर कुमार ठाकुर, मनोज गिरी, सुदर्शन राम, मुकेश दांगी ,मोहम्मद साजिद, मोहम्मद मोहिब, शंभू दांगी, बालेश्वर कुमार, गौतम रजक, रणधीर कुमार, पिंटू कुमार, पवन कुमार, रोहित राम, सुखदेव गंजू, नागेश्वर दांगी, भरत रजक को शामिल किया गया। समिति की अगली की बैठक बुधवार को बुलाई गई है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp
error: Content is protected !!