कब सुधरेगी इस अस्पताल की स्थिति, करोड़ों के इस भवन में नहीं रहते डॉक्टर

चतरा/झारखंड (संतन कुमार):

50 हजार की आबादी वाले झारखंड के पत्थलगडा ब्लॉक में स्वास्थ्य सेवाएॉ कब सुधरेगी? सरकार आती है और चली जाती है। डॉक्टर और मरीज का मिलन संभव नहीं हो पाता है। करोड़ों की लागत से बनी हॉस्पिटल है लेकिन डॉक्टर आते नहीं। आज भी साधारण सा इलाज के लिए लोगों को शहरों पर निर्भर रहना पड़ता है। बंध्याकरण की सुविधा भी चतरा के इस प्रखंड में नहीं है। ऐसे में पहली बार किसी जन प्रतिनिधि ने यहां पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया है। ऐसे में आमलोग विधायक जी के दौरे से आशान्वित हैं कि स्थिति में सुधार होगी।

सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार दास ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगडा का निरीक्षण किया। वे बनवारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दोपहर बाद पहुंचे और यहां के विधि व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सीएचओ सरोज मिंज से अस्पताल की वस्तु स्थिति से अवगत हुए। यहां आए कई लोगों ने विधायक को यहां चिकित्सक के नियमित रूप से नहीं रहने की शिकायत की। साथ ही कई जन औषधियों के अभाव की भी शिकायत की। विधायक ने सीएस से यहां तत्काल स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल करने निर्देश दिया। साथ ही अस्पताल परिसर को साफ स्वच्छ रखने और यहां आने वाले मरीज को त्वरित सुविधा देने का निर्देश संबंधित लोगों को दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले लोगों को अच्छी सेवाएं मिले। इसके लिए वे सार्थक पहल कर रहे हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp
error: Content is protected !!