चतरा/रांची: राज्य में पत्रकारों का सबसे बड़े संगठन झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की वर्ष 2025-27 के लिए नई कमेटी का घोषणा किया गया है। प्रेस क्लब रांची में आयोजित सम्मेलन में राज्य स्तरीय कमेटी का पुनर्गठन किया गया है। वर्तमान कमेटी में अध्यक्ष अमरकांत, कार्यकारी अध्यक्ष कुमार कौशलेंद्र, कोषाध्यक्ष संजीत कुमार दीपक, वरीय उपाध्यक्ष सियाराम वर्मा समेत चतरा से कई पत्रकारों को जिम्मेदारी मिली है। वरिष्ठ पत्रकार नौशाद आलम झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव बनाए गए हैं। निवर्तमान जिला अध्यक्ष मामून रशीद को प्रदेश कमेटी में प्रदेश सचिव का दायित्व मिला है। जितेंद्र तिवारी को प्रदेश सचिव, जितेंद्र सिंह चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष, मालिक बाबू को प्रदेश सचिव और हिमांशु सिंह को केंद्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। निवर्तमान संगठन सचिव चेतन पांडेय को फिर से संगठन सचिव का दायित्व सौंपा गया है। प्रमुख पदों में चतरा के पत्रकारों को जगह मिलने पर जिले के पत्रकार बंधुओ ने नव चयनित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। प्रदेश महासचिव नौशाद आलम ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है वे बखुबी निर्वहन करने का प्रयास करेंगे।



