मोरशेरवा पहाड़ी: प्राण प्रतिष्ठा सह रूद्रचंडी महायज्ञ, निकाली गई विशाल कलशयात्रा

कलश यात्रा में पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता समेत कई गणमान्य लिए भाग

चतरा | जिले के चर्चित पर्यटन स्थल मोरशेरवा पहाड़ी में नौ दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा सह रूद्रचंडी महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को प्रखंड में विशाल कलश यात्री निकाली गई।जल यात्रा में 2100 महिलाओं व युवतियों ने हिस्सा लिया। जिले के पत्थलगडा, गिद्धौर, सिमरिया और चतरा सदर प्रखंड के सीमाने में स्थित पर्यटन स्थल मोरशेरवा पहाड़ी में श्री श्री 1008 श्री अष्टभुजी दुर्गा माता, शिव परिवार, हनुमत व विश्वकर्मा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आज निकाली गई विधिवत कलश यात्रा में जिले के कई गणमान्य, प्रशासनिक अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के लोग व हजारों की संख्या में ग्रामीण भाग लिए।

मोरशेरवा पहाड़ी से निकली कलश यात्रा नावाडीह, बाजोबार, बोगासाड़म होते बुद्ध नदी पहुंची। घाघरा दह में श्री धाम अयोध्या से आए शिवम जी महाराज व अन्य कर्मकांडी आचार्यों ने मां गंगा का आह्वान करते हुए वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरवारा। देवी-देवताओं का जयकारा लगाते हुए सैकड़ों की संख्या में शामिल महिलाओं, युवतियों व बच्चों ने डमौल, इचाक का परिभ्रमण करते हुए नावाडीह, बाजोबार के रास्ते पहाड़ी स्थित यज्ञ मंडप में प्रवेश किया। महायज्ञ के प्रथम दिन कलश यात्रा और वरूण पूजन व अन्य अनुष्ठान हुए।

मनीता श्री व अनुपम गिरी ने झुमाया: कलश यात्रा में मशहूर गायिका मनीता श्री और स्थानीय गायक अनुपम गिरी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को अपने भक्ति गीतों से जमकर झुमाया। यात्रा के बीच पारंपरिक भजन और देवी की स्तुति पर उपस्थित लोग थिरकने पर मजबूर हो गए। वहीं हुआग रामगढ़ से आए बैंड पर भी लोग पूरे रास्ते नाचते रहे। पारंपरिक ढोल व शहनाई वादन के बीच लोगों ने जयकारे लगाये।

स्वागत के लिए कई संगठनों ने की पानी व शरबत की व्यवस्था: नावाडीह में महायज्ञ को लेकर भीषण गर्मी में आस्था भारी रहा। चिलचिलाती धूप में भी यहां भारी संख्या में लोग कलश यात्रा में भाग लिए। प्रचंड गर्मी को देखते हुए नावाडीह, बाजो बार, बोगासाड़म में जगह-जगह कई संगठनों ने पानी और शरबत की व्यवस्था की। ग्रामीणों ने कलश यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूरे रास्ते में साफ सफाई और पानी छिड़काव की व्यवस्था की।

ये रहे उपस्थित: कलश यात्रा में पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता, चतरा जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी, उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, जेएमएम नेता मनोज चंद्रा, सिमरिया एसडीएम सन्नी राज, बीडीओ कलिंद्र साहू, सीओ उदल राम, थाना प्रभारी समेत कई पंचायत प्रतिनिधि व अन्य उपस्थित रहे। महायज्ञ को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, पूर्व मुखिया मेघन दांगी, प्रभादेवी, सचिव कृष्ण देव दांगी, आदित्य राणा, किरण देवी, कोषाध्यक्ष भुनेश्वर महतो, मनोज राणा, कुसुम देवी, संचालक विश्वजीत दांगी, समाजसेवी रामचंद्र दांगी सहित अन्य लगे हुए हैं।

फोटो:

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp
error: Content is protected !!