बाबूलाल मरांडी ने की भाजपा प्रदेश इकाई की घोषणा, 44 लोगों को मिली जिम्मेवारी

रांची डेस्क | आखिरकार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश इकाई की घोषणा कर दी है।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वे अबतक प्रदेश इकाई की घोषणा नहीं की थी। ऐसे समय में जब लोकसभा का बिगुल फूंका जाना है। बाबूलाल ने 44 सदस्यीय प्रदेश ईकाई की घोषणा कर दी है। कमेटी में झारखंड के अधिकांश जिलों के भाजपा नेताओं को जिम्मेवारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने अलग-अलग जिलों के 9 प्रदेश प्रवक्ता भी बनाए हैं। चतरा निवासी भाजपा के दिग्गज नेता कालीचरण सिंह को प्रदेश कमेटी में प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। इससे संबंधित पत्र संगठन के महामंत्री आदित्य साहू ने जारी किए हैं। नई कमेटी में एक तिहाई सदस्यों को प्रवक्ता और सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp
error: Content is protected !!