देश मे नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ सूर्योपासना का सबसे बड़ा महापर्व छठ

स्नान व ध्यान के बाद व्रतियों ने ग्रहण की अरवनियां भात, कद्दू की सब्जी व चना का दाल

आज गोधूलि मुहूर्त में होगा खरना, भगवान भास्कर को लगेगा खीर का भोग

धर्म-अध्यात्म: नेम-निष्ठा और लोक आस्था का महापर्व छठ मंगलवार को नहाय-खाय के साथ प्रारंभ हो गया। सुबह स्थानीय नदी व अन्य जलाशयों में स्नान के बाद व्रतियों ने भुवन भास्कर का ध्यान और पूजा की तत्पश्चात शुद्ध अरवनिया भात, कद्दू की सब्जी व चना का दाल ग्रहण किया। इससे पहले भगवान भास्कर को नैवेद्य पूर्वक भोग लगाया गया। नहाय-खाय के साथ ही छठ महापर्व की आस्था और श्रद्धा की तरंगे हिलोरे मारने लगी। चाहूं या छठ के गीत से वातावरण गुंजायमान हो गया। नहाय-खाय के बाद व्रतियां खरना पूजा की तैयारी में जुट गई। व्रतियों ने खरना को लेकर नया चावल तैयार करने के लिए धान की बालियां चुनी और ठेंकुआ के लिए गेंहू धोकर साफ किया। बुधवार को खरना होगा। इधर छठ घाटों से लेकर गली-मुहल्ले और घरों में छठ से जुड़ी तैयारियां आरंभ हो गयी है। लोग स्वच्छता व नेमनिष्ठा का महापर्व को पूर्ण स्वच्छता के बीच मनाने की कवायद में जुट गये हैं। घाटों पर सफाई अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व के दुसरे दिन बुधवार को खरना होगा। जबकि गुरुवार को छठ का पहला अर्घ्य भगवान सूर्य नारायण के डुबते स्वरूप को दी जाएगी। वहीं शुक्रवार को उदीयमान भास्कर को अर्घ्य अर्पण के साथ महापर्व का पारण होगा। महापर्व को लेकर पूजन सामग्रियों की खरीदारी भी जोर-शोर से की जा रही है।अलबत्ता बाजारों में भीड़ भी काफी उमड़ रही है। छठ महापर्व को लेकर जिला मुख्यालय समेत प्रखंडों के कई बाजारों में सैकड़ों की संख्या में अस्थाई पूजा दुकान सजाए गए हैं। वहीं छठ मईया के गीतों की गूंज से चारों ओर का वातावरण छठमय हो चुका है। कांचही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय….., केलवा के पात पर उगेलन सूरूज मल झांके झुंके…, उगा हे सूरज देव भ‌ईल अरघिया के बेर…, मारबौ रे सुगा धनुष से, सुगवा गीरी मुरछाय…, दर्शन दिही हे दीनानाथ भोरे भोरे…, छठी रे वरतिया.. जैसे लोकगीतों की शोर से समूचा वातावरण भक्ति और आस्था में डुबा हुआ है। जिन घरों में छठ होने हैं उन घरों में सुबह शाम छठ महापर्व के पारंपरिक लोकगीत गाए जा रहे हैं। उन घरों में महिलाएं सामूहिक रूप से सुबह-शाम गीत भजन गा रही हैं। छठ गीत गाने को ले कर आस-पास के महिलाएं इन घरों में भक्ति भाव के साथ जुट रही हैं।

पूजन सामग्रियों की खरीदारी को लेकर बाजारों में उमड़ रही है भीड़

छठ महापर्व में प्रयोग होने वाले पूजन सामग्रियों सूप, दौरा, नारियल, ईख, वस्त्र, गेंहू, गुड़, घी व अन्य सामानों की खरीदारी को लेकर बाजारों में खूब भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की। लोग महापर्व को लेकर अपने मनपसंद की वस्तुओं की खरीदारी कर रहे हैं।

फोटो :

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp
error: Content is protected !!