सांसद सुनील कुमार सिंह चतरा लोकसभा क्षेत्र वासियों के प्रति जताया आभार
दिन भर ट्रेंड करते रहे कालीचरण सिंह, भाजपा ने जारी किया लिस्ट
चतरा/रांची : भारतीय जनता पार्टी ने आखिरकार चतरा संसदीय सीट से स्थानीय प्रत्याशी को उतर ही दिया है। काफी अरसे से चतरा लोकसभा में लोकल प्रत्याशी की मांग की जा रही थी।

इधर चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह चतरा लोकसभा क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद दिया है और आभार व्यक्त किया है। रविवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर उन्होंने चतरा लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि चतरा के लोगों ने उन्हें सेवा का 10 साल अवसर दिया वे इसका वे सदैव अभारी रहेंगे। बताते चलें चतरा लोकसभा क्षेत्र में इस बार लोकल प्रत्याशी के मुद्दा में उनका टिकट कट गया है।

ऐसे में उन्होंने चतरा लोकसभा क्षेत्र के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि चतर के लोगों ने उन्हें 10 वर्ष सेवा करने का जो अवसर दिया उसके लिए वह यहां के लोगों के लिए सदैव आभारी रहेंगे। इधर रविवार को यहां दिन भर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कालीचरण सिंह ट्रेंड करते रहे।

लोग सूत्रों के हवाले से भाजपा से उन्हें टिकट मिलने की ब्रेकिंग खबर दिखाते रहे। ऐसे में दिन भर यहां का राजनीतिक गलियारा भी गर्म रहा। कई स्थानों पर कालीचरण सिंह की स्वागत की भव्य तैयारी भी पूरी कर ली गई। स्थानीय उम्मीदवार दिए जाने की ट्रेंडिंग खबर लोगों तक जैसे ही पहुंचा वे उन्हें अपने-अपने माध्यम से बधाई और शुभकामनाएं भी प्रेषित करने लगे। देर शाम के बाद कालीचरण सिंह का भाजपा से टिकट कंफर्म हो गया है। पार्टी ने आधिकारिक बयान जारी कर दिया है।

कालीचरण सिंह को भाजपा अपना उम्मीदवार बना दी है। स्थानीयता के मुद्दे पर चतरा की सीट भाजपा ने कालीचरण सिंह को दिया है। चूंकि इस बार चतरा के लोगों का कहना है कि उम्मीदवार जैसा भी हो केवल लोकल होना चाहिए। वे स्थानीय उम्मीदवार को ही वोट करेंगे। हालांकि इंडिया गठबंधन भी इस बार चतरा लोकसभा से स्थानीय प्रत्याशी को मैदान में उतरने की तैयारी की है। विपक्षी दल यहां भाजपा की राह देख रहे हैं। भाजपा जैसे ही अपना प्रत्याशी उतारेगी वैसे ही महागठबंधन के प्रत्याशी के नाम के भी घोषणा होने की संभावना है।
चतरा से चेतन पांडेय व जीतेंद्र की रिपोर्ट: