चतरा: झारखण्ड विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति के सदस्यों ने चतरा जिले के पत्थलगडा का दौरा किया। समिति के अध्यक्ष अरूप चटर्जी की अध्यक्षता व नेतृत्व में सदस्यों ने पत्थलगडा प्रखंड मुख्यालय के स्व उमाकांत पाठक खेल मैदान का दौरा किया। दौरे में समिति सदस्य रामगढ़ विधायक ममता देवी, सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल, डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिंहा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार समेत अन्य शामिल थे। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि माननीय विधायक कुमार उज्जवल ने विधानसभा में पत्थलगडा में खेल मैदान बनाने का मामला उठाया था। यह मामला लंबित है। जानकारी मिलने के बाद समिति ने पत्थलगडा का दौरा कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया है। डीडीडी व अपर समाहर्ता को जमीन का एनओसी व अन्य गतिरोध को जल्द से जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने कहा कि वन विभाग से एनओसी नहीं मिलने से काम रूका हुआ है। जल्द ही सभी गतिरोध दूर होंगे। विधायक उज्जवल दास ने कहा कि पत्थलगडा खेल मैदान को स्टेडियम बनाना है। विधानसभा में मामला उठाया गया है। दौरान उप विधानसभा की समिति के दौरे के बाद स्थिति बदलेगी व ग्रामीणों की मांग पूरी होगी।

जिला प्रशासन आश्वासनों पर गंभीरता एवं प्राथमिकता से कार्य करेगी। अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण हों ताकि योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुँच सके।