झारखंड में मंत्रियों के पद का हुआ बंटवारा, दो नये मंत्री बने, बसंत सोरेन को मिला मौका

डेस्क रांची | एक समारोह में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने झारखंड के नये मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है। झारखंड में शुक्रवार को चंपई कैबिनेट का विस्तार और मंत्रियों के विभागों का बंटवार हुआ। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में 8 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के 5 और कांग्रेस के 3 विधायक शामिल हैं। हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन को भी मंत्री बनाया गया है। चंपई सोरेन मुख्यमंत्री- कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, गृह (कारा सहित) विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग तथा वैसे सारे विभाग जो अन्य मंत्रियों का आवंटित नहीं है। आलमगीर आलम, मंत्री- ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, पंचायती राज विभाग, सत्यानंद भोक्ता, मंत्री- श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग और उद्योग विभाग, डॉ रामेश्वर उरांव, मंत्री- वित्त विभाग, योजना एवं विकास विभाग, वाणिज्य कर विभाग, खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, बेबी देवी मंत्री- महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, हफीजुल हसन, मंत्री- अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, निबंधन विभाग, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग, बसंत सोरेन मंत्री- पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, मिथिलेश ठाकुर, मंत्री- पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग बादल पत्रलेख मंत्री- कृषि पशुपालन एवं सहकारिता, बन्ना गुप्ता, मंत्री- स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग बनाया गया है।
ये पहली बार मंत्री बने बसंत सोरेन (जेएमएम), दीपक बिरुआ (जेएमएम)। झारखंड में 12वें मंत्री का पद रिक्त है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp
error: Content is protected !!