चतरा (झारखंड): सूनसान खेतों में एक अज्ञात युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। यह हत्या का मामला है या आत्महत्या का पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पत्थलगडा पुलिस ने एक अज्ञात युवती के शव को बरामद किया है। शव संदिग्ध अवस्था में चतरा जिले के सिंघानी के परसोनिया नदी के किनारे एक खेत में मिला है। किसानों ने खेत में जींस और टॉप पहने एक युवती का शव होने की सूचना पुलिस को दी थी। सब इंस्पेक्टर अरविंद राम दलबल के साथ यहां पहुंचे और शव को बरामद किया है। शव की पहचान नहीं हो पाई है।

युवकी का शव पेट के बल पड़ा था। पास में चप्पल, पानी का बोतल और एक प्लास्टिक भी था। पुलिस ने प्लास्टिक की जांच की तो एक पतला सा जैकेट और पर्स मिला। पर्स में कुछ पैसे भी और एक साबुन भी रखा था। शव की शिनाख्त को लेकर पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। यहां शव मिलने की सूचना पर आसपास के काफी संख्या में लोग भी पहुंचे। शव को देखकर हत्या कर सुनसान जगह में फेकने का मामला प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।