पत्थलगडा के एक घर में मिले लाखों के कैश और ब्राउन शुगर
कैश गिनने और अफीम तोलने के लिए मंगाया गया इलेक्ट्रॉनिक मशीन

चतरा (झारखंड): चतरा पुलिस ने 12 घंटे तक सर्च अभियान चलाकर नशे के सौदागरों को चोट दी है। चतरा जिले के पत्थलगडा बस्ती के एक मकान में पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त अभियान चला कर भारी मात्रा में कैश और प्रतिबंधित मादक अफीम, ब्राउन शुगर व केमिकल बरामद किया गया है। गुरूवार दोपहर तीन बजे से लेकर देर रात 2:30 बजे तक सर्च अभियान चलाया। 12 घंटे से तक पत्थलगडा, तेतरिया और नोनगांव में अभियान चलाया। मिनी फैक्ट्री के संचालक के गिरफ्तारी की सूचना मिल रही है। पत्थलगडा थाना प्रभारी राकेश कुमार और अंचलाधिकारी उदल राम के नेतृत्व में पुलिस ने अभियान चलाया। चतरा एसपी सुमित अग्रवाल पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। डीएसपी मुख्यालय, सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल, चतरा सदर पुलिस, पत्थलगडा पुलिस सहित कई वरीय अधिकारी अभियान में शामिल हैं। पत्थलगड़ा के दो स्थानों में पुलिस सर्च अभियान चलाई। बताया जा रहा है कि प्रविल दांगी के दूसरे तल्ले में मिले अफीम को तोलने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मशीन को मंगाया गया है। साथ ही एक बोरे में कैश मिला है। कैश गिनने के लिए मशीन मंगाया गया है। कई कर्मियों को कैश गिनने के लिए लगाया गया है।

तीन मशीन भी मंगाया गया। पत्थलगडा बस्ती में दोपहर 3:00 बजे से लेकर देर रात खबर लिखे जाने तक पुलिस और प्रशासन के अधिकारी डटे हुए हैं। यहां मिले कैश का मिलान किया जा रहा है। चतरा एसपी सुमित अग्रवाल को मिले गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम की एक बड़ी खेप को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। अफीम को रखने के लिए पुलिस ने बाजार से जार मंगवाये हैं। काफी अरसे के बाद पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सर्च ऑपरेशन में कई वरीय पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं। एसपी सुमित अग्रवाल के पहुंचने के बाद पुलिस एक्शन मोड़ में है। यहां बालू और अफीम तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है। तस्करों के खिलाफ इस अभियान से पत्थलगडा में हडकंप मचा हुआ है। सात घंटे से पत्थलगडा बस्ती में बाहरी गाड़ियों का आवागमन बंद रहा।